chessbase india logo

सुधीर सिन्हा बने गोल्डेन जुबली फीडे रेटिंग विजेता

by Niklesh Jain - 18/06/2019

बिहार की राजधानी पटना में सम्पन्न हुए लाला लाजपत राय स्मृति गोल्डन जुबली शतरंज टूर्नामेंट का खिताब बिहार के सीनियर खिलाड़ी सुधीर कुमार सिन्हा नें अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में काफी कुछ अप्रत्याशित हुआ और विजेता बने सुधीर कुमार सिन्हा के प्रतिद्वंदी मेहांजुल होदा खेलने ही नहीं पहुंचे और इस प्रकार सिन्हा 8.5 अंको पर पहुँच गए जबकि टाईब्रेक में आगे चल रहे विपुल सुहासी को अंतिम राउंड में निचले वरीय आशीष राज नें ड्रॉ पर रोककर खिताब जीतने से वंचित कर दिया । पढे मुख्य आयोजक धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट । 


अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पिछले पांच दिनों से चल रही लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।  पंजाबी बिरादरी के सहयोग से आयोजित इस स्विस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज शीर्ष बोर्ड पर शीर्ष वरीयता प्राप्त विपल सुभाषी को आशीष राज ने ड्रा पर रोक बड़ा उलटफेर कर दिया।  विगत दो दिनों से शीर्ष पर चल रहे विपल को इस ड्रा के बाद दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।  इस ड्रा के बाद सात अंको के साथ आशीष राज तीसरे स्थान पर रहे।  दो नंबर बोर्ड पर सुधीर सिन्हा  के प्रतिद्वंदी मिनहाजुल होदा के अनुपस्थित हो जाने की वजह से सुधीर के साढ़े आठ अंक हो गए।  साढ़े आठ अंको के साथ सुधीर अकेले स्पष्ट विजेता घोषित किये  गए. वहीँ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे 15 खिलाडियों में से  केवल चार ने आज अपने अपने मुकाबले जीते। 

इन खिलाडियों में से शिवप्रिय भरद्वाज ,आश्मान गुप्ता , स्कन्द त्रिपाठी और शिवम् पण्डे ने सात अंको  साथ क्रमशः चौथे ,पांचवे ,छठे और सातवें स्थान पर रहे।  प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र सिंह गंगवार , अपर महानिदेशक ,विशेष शाखा ,बिहार ,पटना , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार ,पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के सचिव सत्येंद्र कुमार और पंजाबी बिरादरी के सचिव श्री संजय सलूजा ने विजेता खिलाडियों के बीच इक्यावन हजार की नगद राशि , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि और पंजाबी बिरादरी के सचिव को अखिल बिहार शतरंज संघ की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर बिहार एथेलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष शम्श तौहीर , बिहार पुलिस वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षक संजय कुमार , अखिल बिहार शतरंज संघ के  उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा , संयुक्त सचिव नन्द किशोर ,विपल सुभाषी  , शिवप्रिय भारद्वाज , सलिल कुमार ,कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे , अंतराष्ट्रीय निर्णायक अरबिंद कुमार सिंह , पिंकी बनर्जी एवं अरुण कुमार  समेत कई गणमान्य खेल अधिकारी एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित थे।  

ABCA Golden Jubilee Fide Rating Chess Tournament
Open Category
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 1 2 0 Sinha Sudhir Kumar 2071 BIH 11,000
2 2 1 0 Vipul Subhashi 2090 BIH 8 7,000
3 3 9 0 Ashish Raj 1650 BIH 5,000
4 4 8 0 Shiv Priya Bhardwaj 1666 BIH 7 3,000
5 5 7 0 Aashman Gupta 1675 DEL 7 2,000
6 6 18 0 Tripathi Skand 1511 UP 7 1,500
7 7 24 0 Shivam Pandey 1399 UP 7 1,500
8 8 4 0 Roop Saurav 1711 BIH 1,500
9 9 6 0 Swapnil Raj 1696 UP 1,500
10 10 22 0 Piyush Kumar 1453 BIH 1,500
11 11 10 0 Subham Saha 1643 WB 1,000
12 12 19 0 Aman Kumar 1468 BIH 1,000
13 13 36 0 Raj Aryan 1291 BIH 1,000
14 14 42 0 Dev Raj 1257 BIH 1,000
15 15 32 0 Sneha Halder 1340 WB 1,000
Best Unrated Players
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 19 130 0 Prashant Bhardwaj 0 BIH 6 1,000
2 33 86 0 Amandeep  Chauhan 0 BIH 750
3 38 158 0 Vishal Kumar 0 BIH 500
Best Female
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 18 14 0 Marium Fatima 1553 BIH 6 1,000
2 32 12 0 Minki Sinha 1632 BIH 750
3 55 59 0 Rashmi Priya 1146 BIH 5 500
Best Junior Boys
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 21 23 0 Rupesh B Ramchandra 1443 BIH 6 750
2 25 31 0 Pratyush Kumar 1344 BIH 6 500
3 30 37 0 Shivam Kumar Sinha 1289 BIH 250
Best Junior Girls
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 31 46 0 Manya Diptam 1231 BIH 750
2 58 49 0 Nupur Anand 1219 BIH 5 500
3 66 68 0 Adiba Ullah 1056 BIH 5 250
Best Sub Junior Boys
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 23 131 0 Prashant Kumar  Singh 0 BIH 6 750
2 29 25 0 Anurag Banerjee 1375 BIH 6 500
3 34 35 0 Akshat Chaurasia 1299 UP 250
Best Sub Junior Girls
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 28 45 0 Prakash Vaishnavi 1236 UP 6 750
2 47 78 0 Abhishree Deepu 0 BIH 500
2 67 110 0 Komal Kriti 0 BIH 5 250
Best  U-13 Boys
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 35 57 0 Ashwini 1155 BIH 1st 
2 44 61 0 Swastik Roy 1122 WB 2nd 
3 52 159 0 Vishuddh Nishchhal 0 BIH 5 3rd 
Best  U-13 Girls
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 107 125 0 Pahal Aditya 0 BIH 4 1st 
2 110 107 0 Jagriti Kumari 0 BIH 4 2nd 
3 117 143 0 Sampurna Das 0 BIH 3rd 
Best  U-11 Boys
Rank Rn Sn Title Name Rating Club Pts Prize
1 50 162 0 Yash Ram Maurya 0 BIH 5 1st 
2 73 150 0 Sumit  Kumar 0 BIH 5 2nd 
3 100 146 0 Shubhadeep Saha 0 WB 4 3rd 
Best  U-11 Girls
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 87   0 Kritika Ranjan 0 BIH 1st 
2 96   0 Arpita Acharya 0 BIH 4 2nd 
3 102   0 Nargish Nisha 0 BIH 4 3rd 
Best  U-09 Boys
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 57   0 Md. Kaif Ullah 1028 BIH 5 1st 
2 74   0 Reyan Md. 0 BIH 2nd 
3 97   0 Manish Yadav 0 DEL 4 3rd 
Best  U-09 Girls
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 72 53 0 Aishani Pathak 1201 UP 5 1st 
2 124 134 0 Prerna Shankar 0 BIH 2nd 
3 129 115 0 Kumari Ziya 0 BIH 3 3rd 
Best  U-07 Boys
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 92 132 0 Pratiyush kumar 0 BIH 4 1st 
2 154 81 0 Akarsh Anand 0 BIH 2nd 
3 157 96 0 Atulya Prakash  Sinha 0 BIH 1 3rd 
Best  U-07 Girls
Rank Rn Sn   Name Rating Club Pts Prize
1 144 117 0 Manisha Yadav 0 DEL 3 1st 
2 152 144 0 Shalini Srivastava 0 BIH 2 2nd 
3 155 94 0 Arpita Singh 0 BIH 3rd